पनीर टिक्का मसाला बनाने की विधि | Special Paneer tikka masala Recipe

पनीर टिक्का मसाला | Paneer tikka masala –

पनीर टिक्का मसाला एक स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है जो मैरीनेट किए हुए और ग्रिल्ड पनीर (भारतीय पनीर) के साथ बनाया जाता है, जिसे मलाईदार टमाटर-आधारित सॉस में परोसा जाता है। यहां पनीर टिक्का मसाला बनाने की विधि दी गई है।

 

Paneer tikka masala

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच सरसो का तेल
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच कसूरी मेथी
  • नमक (स्वादानुसार)
  • 200 ग्राम पनीर
  • 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 4 चम्मच दही
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 प्याज
  • क्रीम

ग्रेवी के पेस्ट के लिए – 

  • 2 मीडियम साइज के प्याज
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 टमाटर
  • 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

ग्रेवी के लिए – 

  • 2 चम्मच तेल
  • 3 काली इलाइची
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच कॉर्न स्टार्च
 

पनीर टिक्का मसाला बनाने की विधि | Paneer tikka masala Recipe- 

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच सरसो का तेल गर्म करे तेल अच्छे से गर्म होने के बाद गैस को बंद करदें।
  2. अब इसमें 2 बड़े चम्मच बेसन डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक मिलाये। अब इसमें 1/2 कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाले और अच्छाई से मिलाये। 
  3. इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें गरम मसाला, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काली मिर्च, कसूरी मेथी,  अदरक लहसुन का पेस्ट, दही और नमक स्वादानुसार डाल कर सभी को अच्छे से मिलाये। 
  4. अब इसमें 1 निम्बू, शिमला मिर्च (बड़ी साइज में कटी हुई), प्याज (बड़ी साइज में कटा हुआ) डालकर मिलाय। 
  5. अब इसमें पनीर का बड़े पीस करके डाले और पेस्ट में  मिलाये ध्यान रखे की पनीर टूट न जाए।
  6. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमे बारीक कटी हुई प्याज डाले प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भुने अब इसमें कटे हुए टमाटर डाले जब तक टमाटर गल नहीं जाए इसे भुने। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। 
  7. अब एक तवे पर बटर डाल कर टिक्का को अच्छे से दोनों तरफ से फ्राई कर लें।
  8. जो ग्रेवी ठंडी होने के लिए राखी थी उसे मिक्सर में पीस लें
  9. एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गर्म करे इसमें 3 काली इलाइची डाले और ग्रेवी दाल कर अच्छे से भुने जब ये तेल छोड़ने लगजाये इसमें 1/2 काली मिर्च पाउडर, 1 धनिया पाउडर व 1/4 कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिलकर मध्यम फ्लेम 2 से 3 मिनट पकाय। 
  10.  1 चम्मच कॉर्न स्टार्च को 1 कप पानी में मिलाये और ग्रेवी में डाल कर अच्छे से मिलाये इसे 2  मिनट तक पकाये।
  11. अब ग्रेवी में टिक्का डाले और पानी दाल कर मिलाये इसे थोड़ी देर भुने। 
  12. ताजी धनिये की पत्तियों से सजाइये व नान, चावल या रोटी के साथ गरमागरम परोसें।

अपने घर में बने पनीर टिक्का मसाला (Paneer tikka masala) का आनंद लें! यह एक स्वादिष्ट और मलाईदार व्यंजन है जो निश्चित रूप से आपके परिवार और दोस्तों को पसंद आएगा।

 

छोटी सी बातें जो आपको Paneer tikka masala बनाते समय मदद करेंगी:
  1. अच्छी पनीर की तलाश: एक अच्छी गुणवत्ता वाली पनीर बच्चों को भी खुश कर सकती है। इससे टिक्के जूसी और टेंडर होते हैं।
  2. धीरे से मैरिनेट करें: पनीर को सही से मैरिनेट करने दो, ताकि मसाले अच्छे से उसमें समा जाएं और खाना और भी स्वादिष्ट हो।
  3. साथी वेजिटेबल ऑयल: टिक्के को बनाते समय साथी वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल करना, ताकि खाना हल्का और पौष्टिक बने।
  4. ओवन या टवा: टिक्के को ग्रिल या ओवन में पकाने से और भी मजेदार हो सकते हैं, लेकिन तवा पर बनाने में भी मजा है।
  5. धुआंधार तड़का: अगर आपको अच्छा लगता है तो धुआंधार तड़का देना मत भूलें, खाना और भी स्वादिष्ट बनाएगा।
  6. मसाला का बेहतरीन मिश्रण: ग्रेवी बनाते समय सही मसाले सही तरह से मिलाना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि खाना स्वादपूर्ण हो।
  7. स्टाइलिश सर्विंग: जैसा आप चाहते हैं वैसा ही सर्व करें – हरा धनिया से सजाकर और ताजगी भरा।

और पढ़े – वड़ा पाव रेसिपी

फॉलो करें – Facebook

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top